More
    HomeHindi NewsEntertainmentपुष्पा 2 में श्रीलीला का आइटम नंबर, अल्लू अर्जुन की फिल्म ने...

    पुष्पा 2 में श्रीलीला का आइटम नंबर, अल्लू अर्जुन की फिल्म ने बढ़ाया क्रेज

    अल्लू अर्जुन की पुष्पा के पहले पार्ट में सामंथा रुथ प्रभु ने आइटम नंबर किया था। अब दूसरे पार्ट में श्रीलीला आइटम नंबर से दर्शकों का दिल जीतेंगी। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 में आइटम नंबर को लेकर अपडेट सामने आया है। पहले खबर थी कि श्रद्धा कपूर यह गाना करेंगी, लेकिन अब लीक तस्वीरों से साफ हो गया है कि श्रीलीला ही अल्लू के साथ ठुमके लगाएंगी। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 अगले माह 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

    श्रद्धा, तृप्ति का भी चला नाम

    सेट से एक फोटो लीक हुई है, जिसमें श्रीलीला अपनी अदाओं से रिझाती नजर आ रही हैं तो अल्लू अर्जुन भी उनके साथ ठुमके लगाते दिख रहे हैं। हालांकि कुछ दिन पहले बताया गया था कि स्त्री 2 फेम श्रद्धा कपूर पुष्पा 2 में आइटम नंबर करने वाली हैं। फिर तृप्ति डिमरी की चर्चा चली।

    काले रंग का घाघरा-चोली पहने दिख रही

    अब कंफर्म हो गया कि श्रीलीला ही अल्लू अर्जुन संग ठुमके लगाएंगी। सेट से वायरल फोटो देखकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। ट्विटर पर लीक हुई तस्वीर में श्रीलीला काले रंग का घाघरा-चोली पहने दिख रही हैं। वहीं अल्लू अर्जुन नारंगी पैंट और शर्ट में दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि सेट भी पूरा कलरफुल है और पूरी तरह रौनक दिखाई दे रही है। सेट में इन दोनों के पीछे बैकग्राउंड डांसर्स हैं, जो गपशप करती नजर आ रही हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments