भारत और श्रीलंका की टीम के बीच कोलंबो के मैदान पर तीसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। इस तीसरे वनडे मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए हैं और 248 रनों की चुनौती भारतीय टीम के सामने रखी है।
इस मुकाबले में श्रीलंका की टीम के कप्तान चरित असालंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका की टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पथुम निशंका और अविष्का फरनेन्डो ने पहले विकेट की साझेदारी में 89 रन जोड़े। निशंका ने 65 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली। वहीं दूसरे जोड़ीदार अविष्का फर्नांडो ने 96 रन बनाए। उनका विकेट रियान पराग ने लिया।
जैसे ही रियान पराग ने अविष्कार फर्नांडो का विकेट दिलवाया उसके बाद श्रीलंका का मिडिल ऑर्डर पूरी तरह से बेबस नजर आया और पूरी तरह से बिखर गया। श्रीलंका की ओर से फर्नांडो के अलावा कुशल मेंडिस ने 59 रनों की पारी खेली।
भारतीय टीम की ओर से रियान पराग ने नौ ओवर की गेंदबाजी में 54 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। के अलावा कुलदीप यादव ने 10 ओवर की गेंदबाजी की और 36 रन दिए और 2 सफलता हासिल की।