More
    HomeHindi Newsगॉल टेस्ट में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड की टीम को दी मात, जीत...

    गॉल टेस्ट में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड की टीम को दी मात, जीत नहीं दिला सके रचिन रविन्द्र

    न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीम के बीच गॉल के मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेला गया। आज पहले टेस्ट मैच का पांचवे दिन का खेल जारी था और पहले सेशन में ही श्रीलंका की टीम ने न्यूजीलैंड की टीम को 63 रनों से हराते हुए दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। 274 रनों का लक्ष्य श्रीलंका की टीम ने न्यूजीलैंड की टीम के सामने रखा था। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 211 रनों पर ऑल आउट हो गई।

    न्यूजीलैंड की टीम के लिए अकेले लड़े रचिन रविंद्र

    चौथे दिन का जब खेल खत्म हुआ था तो न्यूजीलैंड की टीम को जीत के लिए 65 रन चाहिए थे और उनकी आखिरी उम्मीद रचिन रविंद्र थे, लेकिन रचिन रविंद्र आते साथ ही प्रभात जयसूर्या की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए और न्यूजीलैंड की जीत की उम्मीदें भी वहीं पर खत्म हो गई। रचिन रविंद्र ने 92 रनों की पारी खेली। वहीं श्रीलंका की टीम की ओर से प्रभात जयसूर्या ने 68 रन देकर 5 सफलता हासिल की।

    WTC की अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंची श्रीलंका की टीम

    श्रीलंका की टीम की बात की जाए तो हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका ने तीसरा टेस्ट जीता था और उसके बाद अब न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत हासिल कर ली है तो लगातार दो टेस्ट में जीत के साथ श्रीलंका की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में तीसरा स्थान पर पहुंच गई है पहले स्थान पर भारत है और दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की टीम बनी हुई है और अब श्रीलंका तीसरे स्थान पर पहुंच गई है

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments