More
    HomeHindi Newsसपा ने जारी किया अपना घोषणा पत्र,मीडिया की आजादी से लेकर संविधान...

    सपा ने जारी किया अपना घोषणा पत्र,मीडिया की आजादी से लेकर संविधान की रक्षा तक,किये ये वादे

    लोकसभा चुनाव 2024 के लिए समाजवादी पार्टी ने भी आखिरकार अपने वादो का पिटारा खोल दिया है। लखनऊ में आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी किया गया है। समाजवादी पार्टी ने इस घोषणा पत्र “जनता का मांग पत्र हमारा अधिकार”नाम दिया है। इस घोषणा पत्र में सपा ने मीडिया की आजादी से लेकर संविधान की रक्षा तक के लिए कई बड़े वादे किये हैं।

    सपा के घोषणा पत्र में क्या है खास ?

    पार्टी का घोषणा पत्र जारी करते हुए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि “इस विजन डॉक्यूमेंट को हमने ‘जनता का मांग पत्र हमारा अधिकार’ कहा है। इसमें हमने संविधान बचाने का अधिकार, लोकतंत्र की रक्षा का अधिकार, मीडिया की आज़ादी का अधिकार, लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और स्वायत्तता का अधिकार, न्याय और समानता का अधिकार, सामाजिक न्याय का अधिकार, रोटी का अधिकार शामिल है।

    इसके अलावा अखिलेश यादव ने कहा कि इसमें महंगाई से निजात पाने का अधिकार, गरीबी से बाहर निकालने का अधिकार, सुरक्षित वातावरण में जीने का अधिकार, 24 घंटे बिजली का अधिकार, गरीब के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य का अधिकार, बेहतर सार्वजनिक परिवहन का अधिकार, सुविधा से FIR दर्ज़ कराने का अधिकार की बात की गई है। जातीय जनगणना में देरी नहीं होनी चाहिए 2025 तक जातीय आधारित जनगणना कराएंगे…किसान कल्याण के लिए सभी फसलों के लिए MSP और MSP की गणना स्वामीनाथन फॉर्मूले के तहत हो। इसकी बात ये विजन डॉक्यूमेंट करता है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments