एआर मुरुगादॉस निर्देशित निर्देशित और सलमान खान स्टारर सिकंदर का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। 30 मार्च को इस पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। हालांकि फिल्म को उम्मीद के मुताबिक ओपनिंग नहीं मिल पाई है। यह पहले दिन के कलेक्शन में छावा से पिछड़ गई है। अब आज ईद के दिन इसका कलेक्शन बढऩे की उम्मीद है।
सिकंदर बनी साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर
सिकंदर की ओपनिंग तो बंपर नहीं हुई लेकिन फिर भी सलमान खान की इस फिल्म ने अपने नाम एक रिकॉर्ड कर लिया है। ये फिल्म साल 2025 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। 2025 की सबसे बड़ी ओपनर का रिकॉर्ड छावा के नाम दर्ज है। सिकंदर से उम्मीद थी कि ये विक्की कौशल की ब्लॉकबस्टर छावा के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सिकंदर ने पहले दिन 30.06 करोड़ की कमाई की है तो छावा की पहले दिन की कमाई 33 करोड़ रुपये थी। इस लिहाज से 2025 में ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड फिलहाल छावा के नाम ही है, जो कोई फिल्म नहीं तोड़ पाई है। सिकंदर सोमवार को ईद की छुट्टी पर 35 से 40 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। फिल्म में सलमान खान के अलावा रश्मिका मंदाना, प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी और सत्यराज जैसे कलाकार हैं।