Sunday, July 7, 2024
HomeHindi NewsBihar Newsतपती धरती पर पड़ेंगी राहत की बौछारें.. जानें देश में कैसा रहेगा...

तपती धरती पर पड़ेंगी राहत की बौछारें.. जानें देश में कैसा रहेगा मौसम

देश में केरल के रास्ते मानसून ने दखल दे दी है। इसके बाद भी कुछ ऐसे हैं, जहां भीषण गर्मी पड़ रही है। कुछ राज्यों में हल्की बारिश, बूंबाबांदी और आंधी-तूफान का अलर्ट है। दिल्ली में जहां अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक पहुंच गया है। आज यहां बारिश या धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। उप्र में लू की स्थिति बनी रहेगी। तटीत और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, पूर्वोत्तर बिहार, ओडिशा, झारखंड, आंध्र, तेलंगाना, तमिलनाडु और पश्चिमी हिमालय में बारिश संभव है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में हल्की बारिश संभव है। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली में लू का असर बना रहेगा।

राजस्थान को मिलेगी राहत

राजस्थान के जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के उत्तरी और पूर्वी भागों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इसके प्रभाव से अगले 48 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बीकानेर संभाग, शेखावाटी, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ भागों में भी अगले 2 दिन के दौरान हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान में भी अगले 48 घंटों में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments