More
    HomeHindi NewsBusinessशाहरुख खान और त्रिशनीत अरोड़ा ने किया हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024...

    शाहरुख खान और त्रिशनीत अरोड़ा ने किया हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 में धमाकेदार डेब्यू

    बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और साइबर सिक्योरिटी के युवा आइकन त्रिशनीत अरोड़ा ने 2024 की हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में अपनी जगह बनाकर सबको चौंका दिया है। जहाँ शाहरुख खान ने 7,300 करोड़ रुपये की नेट वर्थ के साथ इस लिस्ट में कदम रखा, वहीं त्रिशनीत अरोड़ा 1,100 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ 1463वें स्थान पर काबिज हुए।

    त्रिशनीत अरोड़ा: टेक्नोलॉजी की दुनिया का चमकता सितारा

    पंजाब के लुधिया से ताल्लुक रखने वाले युवा उद्यमी त्रिशनीत अरोड़ा ने भी इस साल की हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में जगह बनाई है। TAC Security के संस्थापक और CEO त्रिशनीत अरोड़ा ने 1,100 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ 1463वां स्थान हासिल किया है। वे पंजाब से इस लिस्ट में शामिल होने वाले सबसे युवा धनी हैं और पूरे भारत में 6वें सबसे युवा धनी व्यक्ति के रूप में उभरे हैं।

    बता दें भारत के मार्क जुकरबर्ग और दुनिया के दिग्गज सायबर योद्धा के नाम से पहचाने जाने वाले त्रिशनीत अरोड़ा की सफलताओ की फेहरिश्त में ये एक और नया कीर्तिमान जुड़ गया है। महज 30 साल की ही उम्र में त्रिशनित अरोड़ा 1110 करोड़ की संपत्ति के साथ भारत के छठे सबसे अमीर व्यक्ति और पंजाब के सबसे युवा अमीर बन गए हैं।

    बता दें त्रिशनीत अरोड़ा बेहद ही सामान्य परिवार से होकर सफलताओ की ऊंचाइयों तक पहुंचे हैं।उन्हें बचपन से ही टेक्नोलॉजी से लगाव था। ऐसे में आठवीं तक ही पढाई कर पाए और स्कूल में फेल हो गए। लेकिन जिंदगी की जंग में अरोड़ा ने सफलता हासिल कर ली. आज भारत समेत दुनिया के कई देशो में त्रिशनीत अरोड़ा की कंपनी काम कर रही है।

    शाहरुख खान: बॉलीवुड के किंग से रिच लिस्ट के किंग तक

    शाहरुख खान, जिन्हें प्यार से ‘किंग खान’ या ‘SRK’ कहा जाता है, ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। ‘जवान’ और ‘पठान’ जैसी हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्मों के अलावा, शाहरुख के पास कोलकाता नाइट राइडर्स जैसे आईपीएल टीम में भी हिस्सेदारी है, जिसने उनकी संपत्ति में चार चांद लगा दिए हैं। इसके अलावा, उनकी प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट भी एक प्रमुख योगदानकर्ता है।

    हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 में शाहरुख खान और त्रिशनीत अरोड़ा का नाम शामिल होना उनकी कड़ी मेहनत और सफलताओं का प्रतीक है। यह दोनों ही अपने-अपने क्षेत्रों में अनूठे योगदान दे रहे हैं और आने वाले समय में और भी ऊँचाइयाँ छूने की उम्मीद है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments