Sunday, July 7, 2024
HomeHindi NewsHaryanaकांग्रेस के बड़े नेताओं का घुट रहा है दम.. सीएम नायब सैनी...

कांग्रेस के बड़े नेताओं का घुट रहा है दम.. सीएम नायब सैनी ने जताई चिंता

हरियाणा की पूर्व कांग्रेस नेता किरण चौधरी के भाजपा में शामिल होने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वे कांग्रेस में बहुत वरिष्ठ नेता थीं लेकिन कांग्रेस में परिवारवाद पनप रहा था। परिवारवाद के कारण भूपेंद्र सिंह हुडा अपने बेटे दीपेंद्र हुड्डा को प्रोजेक्ट करने में लगे हुए हैं। जैसे पूरी की पूरी कांग्रेस राहुल गांधी को प्रोजेक्ट करने में लगी हुए है। इससे बड़े नेताओं का अहित हो रहा था। अभी कांग्रेस के और भी कई बड़े नेता हैं जिनका दम वहां घुट रहा है। वे भी सोच रहे हैं कि हम यहां से कैसे बाहर निकलें।

दीपक बाबरिया बोले-भविष्य के लिए शुभकामनाएं

पूर्व कांग्रेस नेता किरण चौधरी के भाजपा में शामिल होने पर कांग्रेस नेता दीपक बाबरिया ने कहा कि वे सही निर्णय नहीं ले पा रही हैं। वे कांग्रेस परिवार से सालों से जुड़ी रहीं। उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं। ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि वे भाजपा में चली गईं।

चुनावी बेला में कई आएंगे, कई जाएंगे

इस साल के अंत तक राज्य में विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में यह तय है कि कई नेता इधर से उधर दलबदल करेंगे। राज्य में 10 साल से भाजपा सत्ता पर काबिज है। वहीं लोकसभा चुनाव में 5 सीटें जीतने से कांग्रेस उत्साहित है। उसे लग रहा है कि वह विधानसभा चुनाव आराम से जीत जाएगी, लेकिन भाजपा भी इतनी आसानी से हार नहीं मानने वाली। सीएम सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल मोर्चा संभाले हुए हैं तो पीएम मोदी और अमित शाह भी हरियाणा की ओर अपना फोकस बढ़ाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments