More
    HomeHindi NewsEntertainmentश्री रामायण कथा के लिए सीता की तलाश पूरी.. इस एक्ट्रेस को...

    श्री रामायण कथा के लिए सीता की तलाश पूरी.. इस एक्ट्रेस को मिला मौका

    हिंदू महाकाव्य रामायण का एक और रूंपातरण होने वाला है। नितेश राणा निर्देशित रामायण में रणबीर कपूर आई साईं पल्लवी राम और सीता की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं अभिषेक सिंह के डायरेक्शन में श्री रामायण कथा भी बन रही है। अंजलि अरोड़ा इस फिल्म में सीता बन रही हैं। हाल ही में वे लॉक अप में भी नजर आई थीं। सीता के लिए चुने जाने पर अंजलि अरोरा की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। उन्होंने कहा कि देवी सीता का चरिण इतना पवित्र है कि इसे कोई भी नकार नहीं सकता। कुछ दिन पहले डायरेक्टर ने हीरोइनों को शॉर्टलिस्ट किया था। इसके बाद अंजलि का नाम फायनल हो गया। अंजलि का कहना है कि वे इस भूमिका के साथ पूरा न्याय करेंगी और अपना बेस्ट देंगी। दो फिल्मों की तुलना पर उनका कहना है कि मेरी तुलना किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से की जाएगी तो मुझे खुशी होगी।

    कच्चा बादाम से हासिल की लोकप्रियता

    अंजलि अरोड़ा का जन्म 3 नवंबर 1999 को दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ है। अंजलि कच्चा बादाम सांग में धमाल मचाती भी नजर आ चुकी हैं। उन्हें रील्स के लिए भी जाना जाता है। रियलिटी शो लॉक अप ने उन्हें नई पहचान दिलाई। इंस्ट्राग्राम पर उनकी फैन्स फालोइंग काफी ज्यादा है। उनके पिता अश्विनी अरोड़ा, मां बबीता और भाई अभिषेक अरोड़ा हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments