More
    HomeHindi Newsघरेलू क्रिकेट में लगा रहे रनों का अंबार, आखिर कब तक करना...

    घरेलू क्रिकेट में लगा रहे रनों का अंबार, आखिर कब तक करना होगा टीम इंडिया के लिए इंतजार?

    मुंबई और रेस्ट आफ इंडिया के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में ईरानी कप खेला जा रहा है। मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जहां 537 रनों का विशाल स्कोर बनाया तो जवाब में रेस्ट आफ इंडिया की टीम ने भी चार विकेट के नुकसान पर 244 रन बना लिए हैं। और इस स्कोर तक पहुंचने में रेस्ट आफ इंडिया की टीम के सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन का अहम योगदान रहा है। 139 रन बनाकर ईश्वरन बल्लेबाजी कर रहे हैं। ईश्वरन ने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट का 25 वा शतक जड़ दिया है।

    प्रथम श्रेणी क्रिकेट में लगातार रन बना रहे हैं अभिमन्यु ईश्वरन

    ऐसा नहीं है कि अभिमन्यु ईश्वरन के बल्ले से यह शतक बड़े लंबे अरसे के बाद निकला है बल्कि पिछली 9 प्रथम श्रेणी पारियों मे अभिमन्यु ईश्वरन चार शतक जड़ चुके हैं जिसमें एक दोहरा शतक भी शामिल है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अभिमन्यु ईश्वरन अब तक 97 मैचों की 166 पारियों मे 7315 रन बना चुके हैं। दौरान अभिमन्यु ईश्वरन का औसत 48.44 का है। 25 शतक और 29 अर्धशतक अब तक अभिमन्यु ईश्वरन प्रथम श्रेणी क्रिकेट में जड़ चुके हैं।

    इसी साल दलीप ट्रॉफी में भी दो शतक जड़ चुके हैं अभिमन्यु ईश्वरन

    अभिमन्यु ईश्वरन की बात की जाए तो इसी साल बेंगलुरु और अनंतपुर में खेले गए दलीप ट्रॉफी के मुकाबले में अभिमन्यु ईश्वरन ने दो शानदार शतक जड़े हैं। इंडिया बी की टीम की ओर से खेलते हुए इंडिया डी के खिलाफ अभिमन्यु ईश्वरन ने पहली पारी में 116 और दूसरी पारी में 19 रन बनाए। उससे पहले अभिमन्यु ईश्वरन ने इंडिया सी के खिलाफ 157 रनों की शानदार पारी खेली थी। इसके अलावा रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में ईश्वरन ने केरल के खिलाफ पहली पारी में 72 और दूसरी पारी में 65 रन बनाए। फिर उसके बाद बिहार के खिलाफ अभिमन्यु ईश्वरन ने दोहरा शतक जड़ दिया।

    फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुछ इस तरह का रहा है अभिमन्यु ईश्वरन का पिछली 9 पारियों में प्रदर्शन

    116&19

    157

    13&4

    200*

    72&65

    22

    अब ये प्रदर्शन तो हो गया अभिमन्यु ईश्वरन का जिसमें हमें दिखाई दे रहा है कि ईश्वरन रनों का अंबार लगा रहे हैं। लेकिन कुछ आंकड़े हम आपको अभिमन्यु इस्वरन के वो भी दिखाने जा रहे हैं जिन्हें देखकर आपको यह पता चलेगा कि आखिर क्या वजह है कि अभिमन्यु ईश्वरन को कहीं ना कहीं टीम इंडिया का बुलावा अब तक नहीं आ पा रहा है।

    भारतीय टीम जब साल 2023 में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गई थी तब वहां पर इंडिया ए और साउथ अफ्रीका ए की टीम के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मुकाबले में अभिमन्यु ईश्वरन भी खेले थे और सिर्फ 18 रन ही बना सके थे। उसके बाद इसी साल इंग्लैंड लायंस की टीम भी भारत दौरे पर आई थी जहां पर इंडिया ए की टीम की ओर से खेलते हुए अभिमन्यु ईश्वरन इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 32 रन ही बना सके थे। उसके बाद दूसरे मुकाबले में पहली पारी में उन्होंने 4 रन बनाए और दूसरी पारी में अपना खाता भी नही खोल सके थे।

    उसके बाद तीसरे मुकाबले में अभिमन्यु ईश्वरन के बल्ले से अर्धशतक निकला और उन्होंने 58 रन बनाए। और फिर चौथे मुकाबले में एक बार फिर से वो शून्य पर आउट हो गए और दूसरी पारी में सिर्फ 22 रन ही बना सके। इस तरह से इंग्लैंड लायंस के खिलाफ चार और साउथ अफ्रीका ए यानी कुल पांच मुकाबले में अभिमन्यु ईश्वरन को 7 पारियां मिली जहां ईश्वरन सिर्फ 134 रन ही बना सके।

    अब ये जो पांच मुकाबले थे हो सकता है इन मुकाबले में अभिमन्यु ईश्वरन कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके और चयनकर्ताओं ने उन्हें भारतीय टीम में खेलने का मौका नहीं दिया। अगर इन पांच मुकाबले में ईश्वरन कुछ और बेहतरीन पारियां खेल सकते तो शायद अभिमन्यु ईश्वरन को कंसीडर किया जा सकता था।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments