Friday, July 5, 2024
HomeHindi NewsBusinessअंबानी परिवार के लिए तैयारी हो रहीं साड़ियां.. सोने-चांदी की जरी के...

अंबानी परिवार के लिए तैयारी हो रहीं साड़ियां.. सोने-चांदी की जरी के साथ इतनी है कीमत

उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी 12 जुलाई को होनी है। इस ग्रैंड शादी के लिए तैयारियां भी जोरदार तरीके से चल रही हैं। अनंत और राधिका मर्चेंट की शादी के कार्ड भी प्रमुख हस्तियों को दिए जा रहे हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बनारसी बुनकरों को अंबानी परिवार की शादी के लिए साडिय़ां तैयार करने का ऑर्डर दिया गया है। इन साडिय़ों को तैयार करने का काम आखिरी चरण में है और जल्द सोने-चांदी की जरी से युक्त ये साडिय़ां मुंबई पहुंचाई जाएंगी।

गुलाबी साड़ी ज्यादा पसंद आई

अंगिका हथकरघा, गोलाघाट वाराणसी के मालिक अक्षय कुशवाहा ने कहा कि कुछ साडिय़ां अंबानी परिवार ने मुंबई मंगवाई हैं। शादी में जो भी साडिय़ां जा रही हैं, यहीं से जा रही हैं। इन साडिय़ों को सोने और चांदी की जऱी से तैयार किया जा रहा है। साडिय़ों की कीमत एक लाख रुपए से शुरू होकर पांच लाख रुपए तक है। हमें 10-15 साडिय़ां बनानी हैं और इन्हें भी असली जरी से तैयार किया जाएगा। काफी पहले से काम चल रहा है और कुछ साडिय़ां वहां डिलीवर कर दी गई हैं। 2-3 जुलाई तक वहां साडिय़ां पहुंचानी हैं। अक्षय ने बताया कि गुलाबी रंग की साडिय़ां ज़्यादा पसंद की गई हैं। इनमें सबसे खास हज़ारा बूटी बनारसी साड़ी को पसंद किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments