More
    HomeHindi Newsसंजू सैमसन ने जड़ा लगातार दूसरा शतक, भारत का विशाल स्कोर

    संजू सैमसन ने जड़ा लगातार दूसरा शतक, भारत का विशाल स्कोर

    भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बीच डरबन के मैदान पर खेले जा रहे पहले T20 मुकाबले में भारत की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए हैं और 203 रनों की चुनौती दक्षिण अफ्रीका की टीम के सामने रखी है। भारतीय टीम की ओर से संजू सैमसन ने 50 गेंद में 107 रनों की शानदार पारी खेली। संजू सैमसन का T20 फॉर्मेट में यह लगातार दूसरा शतक है क्योंकि इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ा था।

    T20 में भारत की ओर से लगातार दो शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने संजू सैमसन

    भारतीय टीम की ओर से इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा जल्दी आउट हो गए थे। लेकिन संजू सैमसन ने अपनी इस फॉर्म को कैरी किया जो उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पकड़ी थी। संजू सैमसन ने इस मुकाबले में 50 गेंद में 107 रन बनाए जिसमें 7 चौके और 10 छक्के शामिल रहे। संजू सैमसन के अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 17 गेंद में 21 और तिलक वर्मा ने 18 गेंद में 33 रनों की पारी खेली। हार्दिक पांड्या इस मुकाबले में नहीं चल सके। हार्दिक पंड्या 6 गेंद में सिर्फ दो रन बना कर आउट हो गए। इसके अलावा रिंकू सिंह ने 10 गेंद में 11 रनों की पारी खेली।

    दक्षिण अफ्रीका की टीम की ओर से गेराल्ड कोएट्जी ने 4 ओवर में 37 रन देकर 3 सफलता हासिल की। इसके अलावा पीटर ने 3 ओवर में 35 रन देकर 1 सफलता हासिल की।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments