More
    HomeHindi NewsDelhi Newsसैम पित्रोदा की हो गई बहाली.. सच हुई मोदी की भविष्यवाणी

    सैम पित्रोदा की हो गई बहाली.. सच हुई मोदी की भविष्यवाणी

    कांग्रेस ने सैम पित्रोदा को एक बार फिर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। सैम पित्रोदा ने अपने विवादित बयानों के बाद इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे कांग्रेस ने स्वीकार भी कर लिया था। चुनाव के दौरान दिए गए पित्रोदा के इस बयान ने कांग्रेस के लिए मुसीबत खड़ी कर दी थी। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इंटरव्यू का वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पित्रोदा को कुछ दिनों बाद बहाल कर देगी। अब इस मामले को लेकर संसद के सत्र में हंगामा हो सकता है।

    यह कहा था पित्रोदा ने

    पित्रोदा ने पहले तो अमेरिका की तर्ज पर भारत में भी विरासत कर लगाने की वकालत की थी। उनके इस बयान पर भाजपा ने सख्त आपत्ति जताई और मोदी ने अपनी जनसभाओं में यह मुद्दा बार-बार उठाया। इसके बाद सैम पित्रोदा ने भारत के लोगों पर नस्लभेदी टिप्पणी कर दी। उन्होंने भारतीय को चाइनीज और दक्षिण अफ्रीकन से मिलते-जुलते कहकर अपमानजनक बातें कीं। चुनाव के समय आए इन बयानों के बाद सैम पित्रोदी ने इस्तीफा दे दिया था। सैम पित्रोदी राजीव गांधी के समय सूचना क्रांति के जनक थे। वे राहुल गांधी के सलाहकार भी रहे हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments