More
    HomeHindi NewsChhattisgarh Newsजन-जन के संत, देश की आस्था का केंद्र आचार्य विद्यासागर जी महामुनिराज...

    जन-जन के संत, देश की आस्था का केंद्र आचार्य विद्यासागर जी महामुनिराज समाधिस्थ

    देशभर की आस्था का केंद्र और जन-जन के संत परमपूज्य आचार्य भगवन श्री विद्यासागर जी महामुनिराज ने रात 2.30 बजे संल्लेखना पूर्वक समाधि ले ली है। इस खबर से देशभर में शोक की लहर है। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ स्थित चन्द्रगिरी तीर्थ पर उन्होंने अंतिम सांस ली। आचार्यश्री पिछले कुछ दिन से अस्वस्थ थे और दो दिन से अन्न जल का पूरी तरह त्याग दिया था। उनका अंतिम संस्कार रविवार को दोपहर 1 बजे किया जाएगा।
    आज प्रतिष्ठान बंद रहेंगे, शिष्य पहुंच रहे डोंगरगढ़
    देशभर के जैन समाज और आचार्यश्री के भक्तों ने उनके सम्मान में रविवार को एक दिन अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का फैसला किया है। आचार्यश्री के हजारों शिष्य डोंगरगढ़ पहुंच रहे हैं। आचार्यश्री का जन्म 10 अक्टूबर 1946 को कर्नाटक के बेलगांव जिले के सदलगा गांव में हुआ था। राजस्थान के अजमेर में उन्होंने 30 जून 1968 को अपने गुरु आचार्यश्री ज्ञानसागर जी महाराज से मुनिदीक्षा ली थी। इसके बाद हर समाज के लोग उनके सामने श्रद्धा से शीष नवाते थे। पीएम मोदी से लेकर बड़े-बड़े नेता उनके दर्शन कर आशीर्वाद लिया करते थे।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments