More
    HomeHindi NewsCrimeसैफ का हमलावर देख रहा था न्यूज़ चैनल.. मोबाइल ऑफ कर लगातार...

    सैफ का हमलावर देख रहा था न्यूज़ चैनल.. मोबाइल ऑफ कर लगातार बदली लोकेशन

    अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी बेहद शातिर है। उसने जिस कातिलाना अंदाज में हमला किया, उससे सैफ का पूरा परिवार दहशत में आ गया था। इसी के साथ वह चार दिन तक पुलिस को छकाते रहा और लगातार लोकेशन बदलते रहा। उसने अपने कई नाम रखे थे। वह विजय दास, बिजॉय दास और मोहम्मद इलियास के नाम से जाना जाता था। पुलिस का कहना है कि वह एक पब में काम करता था। उसका असली नाम मोहम्मद शहजाद है और उसकी उम्र करीब 30 साल है। वह पहली बार सैफ के अपार्टमेंट में घुसा था। आरोपी 5-6 महीने पहले ही मुंबई आया था और हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता था। पिछले कुछ दिनों से वह एक ठेकेदार के साथ कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहा था।

    पुलिस एक्शन को लगातार ट्रैक कर रहा था

    आरोपी ने बताया कि वह फरार होने के बाद से लगातार न्यूज़ चैनल देख रहा था और पुलिस एक्शन को लगातार ट्रैक कर रहा था। गिरफ्तार होने की डर से उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया था। उसके पास से आधार कार्ड नहीं मिला है और ना ही वोटर आईडी या कोई अन्य दस्तावेज हैं। इससे पुलिस को उसके बांग्लादेशी होने का शक है।

    ट्रेन में चढ़ते हुए नजर आया था

    आरोपी बांद्रा स्टेशन पर लोकल ट्रेन में चढ़ते हुए नजर आया था। उसकी यह तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। उसने दादर स्टेशन के पास ईयरफोन भी खरीदा था। गौरतलब है कि आरोपी ने सैफ अली खान की रीढ़ पर चाकू से वार किया था। वह गुरुवार तडक़े घर में घुसा था और उसने नौकरानी से हाथापाई की थी। इस बीच सैफ आ गए तो उन पर हमला कर दिया।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments