More
    HomeHindi Newsरूस और यूक्रेन युद्ध के 3 साल पूरे.. ट्रंप की पुतिन और...

    रूस और यूक्रेन युद्ध के 3 साल पूरे.. ट्रंप की पुतिन और ज़ेलेंस्की को दोटूक

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की। उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से भी फ़ोन पर बात की। प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बताया कि ट्रंप ने ज़ेलेंस्की से बात की, जो बहुत अच्छी रही। पुतिन की तरह वह भी शांति चाहते हैं। हमने युद्ध से जुड़े कई विषयों पर चर्चा की, लेकिन मुख्य रूप से शुक्रवार को होने वाली बैठक पर जिसमें उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। मुझे उम्मीद है कि उस बैठक का नतीजा सकारात्मक होगा। इस युद्ध को रोकने का समय आ गया है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने बताया कि वे बहुत सकारात्मक बातचीत थीं।

    फरवरी 2022 में किया था हमला

    रूस ने फरवरी 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण किया था। इस तरह इस युद्ध को 3 साल हो गए हैं। यह सबसे लंबे युद्धों में से एक होगा। दरअसल यूक्रेन नाटो देशों के संगठन में शामिल होना चाहता था। पड़ोसी देश रूस को इस पर आपत्ति थी। इसी वजह से रूस ने आक्रमण का ऐलान कर दिया। शुरू में उम्मीद थी कि रूस यूक्रेन को आसानी से हरा देगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। रूस कुछ जगहों पर कब्जा तो करते रहा, लेकिन यूक्रेन भी पलटवार करने में कसर नहीं छोड़ रहा था। पश्चिमी देशों और यूरोप के समर्थन से यूक्रेन मजबूती से जवाब देते रहा, तो रूस भी प्रतिबंधों के कारण कमजोर होता गया। ऐसे में युद्ध लंबा खिंच गया और इससे दोनों देशों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। रूस कई बार पश्चिमी देशों और यूरोप को परमाणु युद्ध की धमकी भी दे चुका है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments