More
    HomeHindi NewsDelhi NewsRSS के लोग थे अंग्रेजों के एजेंट.. खरगे ने देशभक्ति पर उठाए...

    RSS के लोग थे अंग्रेजों के एजेंट.. खरगे ने देशभक्ति पर उठाए ये सवाल

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने फिर आरएसएस पर सवाल उठाए हैं। पंजाब में उन्होंने कहा कि आरएसएस के लोग अंग्रेजों के एजेंट थे। इनके नेता खुलेआम कहते थे- अंग्रेजों की मदद करो, फ़ौज में भर्ती हो, अंग्रेजों की नौकरी करो। खरगे ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन के समय ये गांधी जी और देश के साथ नहीं थे, बल्कि अंग्रेजों की मदद कर रहे थे। क्या ऐसे लोग देशभक्त हो सकते हैं? क्या देश की रक्षा कर सकते हैं। उन्होंने किसानों को आंदोलन के लिए दिल्ली आने के लिए भी उकसाया।

    राहुल ने आपका क्या खाया है?
    खरगे ने कहा कि ऐसे लोग रोज उठकर कांग्रेस को गालियां देते हैं। हमारे राहुल गांधी जी को गालियां देते हैं। जो नौजवान कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली। जो व्यक्ति मणिपुर से लेकर अब मुंबई तक पहुंचने वाला है, उसके खिलाफ रोज जहर उगलता हैं। उन्होंने आपका क्या खाया है? क्या वे मंत्री या प्रधानमंत्री रहे हैं, उन्हें रोज उठकर गालियां देते हैं। उन्होंने कोई पद स्वीकारा नहीं है। फिर भी ये लोग उन्हें गालियां देते हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments