More
    HomeHindi NewsRR ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला

    RR ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला

    दिल्ली कैपिटल और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच आईपीएल 2024 का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। आज के मुकाबले में शिमरॉन हैटमायर और ध्रुव जुरेल नहीं खेल रहे हैं।

    इन दोनों खिलाड़ियों के स्थान पर आज टीम में शुभम दुबे और फरेरा खेल रहे हैं। दिल्ली कैपिटल की टीम की प्लेइंग इलेवन की बात की जाए तो आज दिल्ली कैपिटल की टीम में अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान गुलबदीन नायब को खिलाया गया है। इसके अलावा ईशांत शर्मा की भी टीम में वापसी हुई है।

    दिल्ली कैपिटल की टीम के लिए आज का मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है। अगर दिल्ली कैपिटल की टीम आज का मुकाबला नहीं जीत पाती है तो फिर प्लेऑफ में पहुंचने की उनकी उम्मीदों को एक बड़ा झटका लग सकता है। वहीं रॉयल्स को अगर आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ में अपनी जगह बनानी है तो आज का मुकाबला हर हाल में जीतना होगा।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments