More
    HomeHindi Newsरोहित का शतक गया बेकार, मुंबई इंडियंस की हुई हार

    रोहित का शतक गया बेकार, मुंबई इंडियंस की हुई हार

    चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच वानखेड़े मैदान पर खेला जा रहे आईपीएल 2024 के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने मुंबई इंडियंस की टीम का 20 रन से हराते हुए शानदार जीत दर्ज कर ली है। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस की टीम के सामने 207 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 186 रन ही बना सकी जिसमें रोहित शर्मा का शतक शामिल है।

    मुंबई इंडियंस की ओर से रोहित शर्मा ने 63 गेंदों में 105 रनों की पारी खेली। लेकिन उनका शतक लक्ष्य के हिसाब से काफी धीमा आया। इस वजह से कहीं ना कहीं टीम को हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की ओर से पथिराना ने चार ओवर में 28 रन देकर चार विकेट हासिल किये।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments