More
    HomeHindi Newsजन्मदिन के दिन खामोश रहता है रोहित का बल्ला, देखें आंकड़े

    जन्मदिन के दिन खामोश रहता है रोहित का बल्ला, देखें आंकड़े

    मुंबई इंडियंस की टीम के पूर्व कप्तान और भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान और हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा आज अपना 37वा जन्मदिवस मना रहे हैं और आज मुंबई इंडियंस की टीम का मुकाबला लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम के खिलाफ लखनऊ के इकाना मैदान पर है। ऐसे में इस आर्टिकल में हम रोहित शर्मा का जन्मदिन के दिन मैदान पर अगर वह मैच खेलते हैं तो कैसा प्रदर्शन रहता है उसके बारे में बताने जा रहे हैं।

    जन्मदिन के दिन बेहतर नहीं है रोहित शर्मा के बल्लेबाजी के आंकड़े

    रोहित शर्मा के अगर जन्मदिन के दिन प्रदर्शन की बात की जाए तो रोहित शर्मा चार मुकाबले में सिर्फ 23 रन ही बना सके हैं। यानी जन्मदिन के दिन रोहित शर्मा का बल्ला खामोश रहता है और उनसे रन नहीं बनते हैं। साल 2023 के आईपीएल में जन्मदिन के दिन रोहित शर्मा तीन रन बनाकर आउट हो गए थे। ऐसे में आज वह अपने बल्ले से क्या करते हैं यह देखना दिलचस्प होगा।

    आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा का प्रदर्शन मिला जुला रहा है। कुछ अच्छी पारियां भी आई है और तो कई में रोहित शर्मा फ्लॉप भी रहे हैं। ऐसे में आज मुंबई इंडियंस की टीम को उनकी बल्लेबाजी से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments