Monday, July 1, 2024
HomeHindi Newsरोहित शर्मा ने तोड़ा महेंद्र सिंह धोनी का यह बड़ा रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने तोड़ा महेंद्र सिंह धोनी का यह बड़ा रिकॉर्ड

भारत और अफगानिस्तान की टीम के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने शानदार जीत हासिल की है। और इसी के साथ अफगानिस्तान के खिलाफ श्रृंखला 3-0 से अपने नाम कर ली है। भारतीय टीम की बात की जाए तो भारत की टीम के पास 2024 के t20 विश्व कप से पहले यह आखिरी अंतरराष्ट्रीय T20 सीरीज थी। जिसे भारत ने बखूबी अंदाज में फायदा उठाया है।

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के T20 करियर की बतौर कप्तान यह 42वी जीत थी। इसी के साथ रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के T20 क्रिकेट में 41 जीत के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है और 42वी जीत दर्ज कर ली है। रोहित शर्मा T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वाले भारत के पहले कप्तान बन गए हैं।

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में शानदार शतकीय पारी भी खेली। और एक तरह से अपनी कप्तानी पारी की ही बदौलत भारतीय टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान भी दिया। रोहित शर्मा लगातार दो T20 मुकाबले में दो बार 0 पर आउट हो गए थे। लेकिन तीसरे T20 मुकाबले में उन्होंने शानदार शतक जड़ा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments