Wednesday, July 3, 2024
HomeHindi Newsमुंबई इंडियंस के लिए ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस के लिए ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टीम के बीच खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने पंजाब किंग्स की टीम के खिलाफ 9 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 25 गेंद में 36 रनों की पारी खेली जिसमें दो चौके और तीन छक्के शामिल रहे।

मुंबई इंडियंस की टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने रोहित शर्मा

अपनी इस छोटी पारी के साथ ही रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस की टीम के लिए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अब रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की टीम के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित शर्मा ने कायरन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ दिया है जिन्होंने मुंबई इंडियंस की टीम के लिए 223 छक्के लगाए थे। रोहित शर्मा के अब मुंबई इंडियंस की टीम के लिए 224 छक्के हो चुके हैं। तीसरे नंबर पर हार्दिक पांड्या और चौथे नंबर पर ईशान किशन मौजूद है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments