More
    HomeHindi Newsरोहित- विराट नहीं बल्कि ये है आईपीएल में सबसे ज्यादा जीत हासिल...

    रोहित- विराट नहीं बल्कि ये है आईपीएल में सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वाला कप्तान

    आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है ऐसे में हम लगातार आईपीएल से जुड़े किस्से कहानी और आंकड़े आपके सामने लेकर आ रहे हैं ऐसे में आज हम इस आर्टिकल में आपको आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल कप्तान और सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले कप्तान के बारे में बताने जा रहे हैं

    महेंद्र सिंह धोनी (CSK)

    आईपीएल के इतिहास में जब सफल कप्तानों की बात आती है तो रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी का नाम सबसे ऊपर आता है। लेकिन अगर बात बतौर कप्तान सबसे ज्यादा जीत की बात आती तो इसमें टॉप पर महेंद्र सिंह धोनी है। महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में 226 मैचों में कप्तानी की है और 133 जीत के साथ धोनी पहले नंबर पर मौजूद है।

    रोहित शर्मा(MI)

    आईपीएल के इतिहास में दूसरे सफल कप्तान के रूप में रोहित शर्मा का नाम सामने आता है रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम को पांच बार विजेता बनाया है रोहित 158 मैचों में मुंबई की कप्तानी कर चुके हैं और 89 जीत के साथ रोहित शर्मा दूसरे सबसे सफल कप्तान है।

    विराट कोहली(RCB)

    आईपीएल इतिहास में विराट कोहली एक ऐसे कप्तान है जिन्होंने कभी भी रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम को ट्रॉफी नहीं जितायी है। लेकिन अगर उनका जीत का प्रतिशत देखेंगे तो वह काफी शानदार है। विराट कोहली ने बेंगलुरु की टीम के लिए 143 मैचों में कप्तानी की है और 68 जीत विराट कोहली के खाते में दर्ज है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments