देश की राजधानी दिल्ली में एक सडक़ आज अचानक धंस गई। ढांसा स्टैंड के पास सडक़ धंसने के कारण ढांसा स्टैंड से बहादुरगढ़ स्टैंड की ओर जाने वाले मार्ग में फिरनी रोड, नजफगढ़ पर यातायात प्रभावित है। दिल्ली यातायात पुलिस ने मार्ग को डायवर्ट कर दिया है। बहरहाल राष्ट्रीय राजधानी में हुई इस घटना से सडक़ की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि सडक़ कब दुरुस्त होती है और कब यातायात सुचारु हो पाता है।


