More
    HomeHindi NewsBihar Newsआरजेडी ने कहा-नीतीश कुमार को दबा दिया.. जेडीयू का पलटवार-बौखला गए हैं...

    आरजेडी ने कहा-नीतीश कुमार को दबा दिया.. जेडीयू का पलटवार-बौखला गए हैं विरोधी

    बिहार में एनडीए के बीच सीट शेयरिंग हो चुकी है। यहां भाजपा को 17, जूडीयू को 16, चिराग की पार्टी को 5, हम को 1 और रालोसपा को 1 सीट मिली है। इस पर आरजेडी नेता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि नीतीश कुमार को इस बार भाजपा ने छोटे भाई की भूमिका दी है और दबाव की राजनीति को समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की 1-2 दिन में सीट बंटवारे की जानकारी आ जाएगी। आंतरिक तौर पर महागठबंधन में हर काम मजबूती से चल रहा है। वहीं इस बयान पर जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि नीताश कुमार को कौन दबा सकता है? विरोधियों को नहीं पता है क्या कि नीतीश कुमार का राजनीतिक रक्तचाप कैसा होता है। महागठबंधन के नेताओं को एहसास होगा कि कैसे सत्ता से पवेलियन का रास्ता पकड़वाया जाता है।
    पारस से भाजपा कर रही थी बात
    आरएलजेपी अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस पर नीरज कुमार ने कहा कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व घटक दलों से संवाद कर रहा था और इसमें जेडीयू की कोई भूमिका नहीं थी। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने चिराग पासवान के साथ मिलकर चुनाव में जाने फैसला लिया। पशुपति कुमार पारस का क्या फैसला है, वे किधर जा रहे हैं, वे वही बता सकते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने सभी का सम्मान किया है और यह भाजपा व पशुपति कुमार पारस के बीच का मुद्दा है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments