More
    HomeHindi Newsबाएं हाथ के महेंद्र सिंह धोनी हैं रिंकू सिंह,स्टार खिलाड़ी ने दिया...

    बाएं हाथ के महेंद्र सिंह धोनी हैं रिंकू सिंह,स्टार खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

    भारत और अफगानिस्तान की टीम के बीच 3 मैचों की T20 श्रृंखला खत्म हो चुकी है। भारत ने 3-0 से श्रृंखला अपने नाम कर ली है। तीसरे T20 मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और रिंकू सिंह ने शानदार बल्लेबाजी की। रिंकू सिंह ने मात्र 36 गेंद में 69 रन बनाए। अब रिंकू सिंह की शानदार बल्लेबाजी को लेकर भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा बयान दिया है।

    भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रिंकू सिंह की तुलना भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से कर दी है। रविचंद्रन अश्विन का कहना है कि रिंकू सिंह बाएं हाथ के महेंद्र सिंह धोनी है। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिंकू सिंह की जमकर तारीफ की है और उन्होंने कहा है कि मैं रिंकू सिंह की तुलना महेंद्र सिंह धोनी के साथ नहीं कर रहा हूं। धोनी का कद काफी बड़ा है लेकिन रिंकू सिंह अपने साथ शांत स्वभाव लेकर आते हैं।

    आपको बता दे रिंकू सिंह ने अब तक भारत के लिए जितने भी T20 मुकाबले खेले हैं उसमें रिंकू सिंह ने अपने आप को पूरी तरह से प्रदर्शित कर दिया है। और 2024 T20 वर्ल्ड कप के लिए अगर कोई नाम तय भी ना हो तो रिंकू सिंह तो उस लिस्ट में हर हाल में होंगे।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments