More
    HomeHindi Newsबेहद कम समय में भारत के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी बन गए हैं...

    बेहद कम समय में भारत के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी बन गए हैं रिंकू सिंह

    भारत और अफगानिस्तान की टीम के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए तीसरे T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने सुपर ओवर में शानदार जीत हासिल की। इस तीसरे T20 मुकाबले में दो बार सुपर ओवर का मुकाबला खेला गया। दूसरी बार में भारत ने जीत हासिल की। इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने शतकीय पारी खेली। तो वही रिंकू सिंह ने मात्र 39 गेंद में 2 चौके और 6 छक्कों की बदौलत 69 रन बनाए।

    भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह जब बल्लेबाजी करने आए थे तब भारतीय टीम 22 रनों के भीतर 4 महत्वपूर्ण खिलाड़ियों के आउट होने के बाद संघर्ष कर रही थी। ऐसे में रिंकू सिंह ने पहले तो पारी को संभाला और उसके बाद जब मौका मिला तो ताबड़तोड़ अंदाज में शानदार पारी खेल डाली।

    यह पहली बार नहीं है जब रिंकू सिंह भारतीय टीम के लिए मुश्किल परिस्थितियों में आए हैं और भारतीय टीम को उबारकर ले गए हैं। लगातार रिंकू सिंह भारतीय टीम के लिए यह काम करते नजर आ रहे हैं। बेहद ही कम समय में रिंकू सिंह भारतीय टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी बन गए हैं जो भारतीय टीम के लिए तेजी से रन भी बनाते हैं और जब भारतीय टीम मुसीबत में फसती है तो भारतीय टीम को मुश्किलों से निकलकर मैच भी जिता रहे हैं।

    रिंकू सिंह के अगर अब तक खेले गए T20 के आंकड़ों की बात करें तो रिंकू सिंह ने भारतीय टीम के लिए 15 T20 मुकाबले खेल लिए हैं। और इन 15 T20 मुकाबले में रिंकू सिंह ने अब तक खेली गई 11 पारियों में 356 रन बनाए हैं। रिंकू सिंह का औसत 89 का है। इस दौरान रिंकू सिंह का स्ट्राइक रेट 176.24 का है। रिंकू सिंह भारत के लिए 2 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं।

    रिंकू सिंह के शानदार प्रदर्शन के बाद एक बात तो तय है कि महेंद्र सिंह धोनी जो भारतीय टीम के लिए लगातार मैच फिनिश करते थे रिंकू सिंह भी अब भारतीय टीम के लिए वही कार्य कर रहे हैं। हालांकि अभी सैंपल साइज काफी छोटा है लेकिन जिस तरह से रिंकू सिंह बल्लेबाजी कर रहे हैं उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि रिंकू सिंह में महेंद्र सिंह धोनी वाली झलक दिखाई दे रही है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments