More
    HomeHindi Newsश्रीलंका के खिलाफ रिंकू सिंह तोड़ सकते हैं ये बड़ा रिकॉर्ड

    श्रीलंका के खिलाफ रिंकू सिंह तोड़ सकते हैं ये बड़ा रिकॉर्ड

    भारत और श्रीलंका की टीम के बीच 27 जुलाई से पल्लेकेले के मैदान पर तीन मैचों की T20 श्रृंखला का आगाज होने जा रहा है। भारतीय टीम इस वक्त जमकर अभ्यास भी कर रही है और रिंकू सिंह भी जमकर अभ्यास कर रहे हैं। इस आर्टिकल में हम रिंकू सिंह को लेकर एक ऐसे रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं अगर रिंकू सिंह ऐसा कर जाते हैं तो दिनेश कार्तिक के इस रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।

    सिर्फ तीन छक्के लगाते ही रिंकू सिंह तोड़ देंगे दिनेश कार्तिक का यह रिकॉर्ड

    भारतीय टीम के बाएं हाथ के युवा स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह अगर श्रीलंका के खिलाफ पहले T20 मुकाबले में तीन छक्के जड़ देते हैं तो वह भारत के लिए T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में 14वे स्थान पर आ जाएंगे और दिनेश कार्तिक को पीछे कर देंगे। रिंकू सिंह अब तक भारत के लिए 15 T20 मुकाबले खेल चुके हैं और उन्होंने भारत के लिए अब तक 26 छक्के जड़े हैं। वहीं दिनेश कार्तिक की बात की जाए तो दिनेश कार्तिक ने 59 T20 मुकाबले में कुल 28 छक्के जड़े थे।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments