More
    HomeHindi Newsअमरनाथ यात्रा के लिए पंजीयन शुरू.. श्रद्धालुओं में जोश, यह है उम्रसीमा

    अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीयन शुरू.. श्रद्धालुओं में जोश, यह है उम्रसीमा

    जम्मू में अमरनाथ यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण स्थल पर तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू बेस कैंप में ट्रायल रन किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होकर 19 अगस्त को समाप्त होगी। आतंकी वारदातों के चलते पुलिस बल अलर्ट मोड में हैं।

    1000 लोग 29 को करेंगे यात्रा

    दक्षिण जम्मू एसडीएम मनु हंसा ने कहा कि सरस्वती धाम टोकन सेंटर से यात्रियों को ऑफलाइन टोकन दिया जाता है। इसके आधार पर लोगों का आगे रजिस्ट्रेशन होता है और तय होता है कि आगे वे किस दिन यात्रा करेंगे। हमारे 3 ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन सेंटर हैं। आज हमारे पास 27 जून की रजिस्ट्रेशन का 1000 लोगों कोटा आया है। ये लोग 29 को यात्रा करेंगे। उन्होंने बताया कि 13 साल से कम आयु के बच्चे और 70 साल से अधिक उम्र के व्यक्ति को यात्रा की अनुमति नहीं है। 6 महीने से अधिक गर्भवती महिला को भी यात्रा की इजाजत नहीं है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments