More
    HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा बीजेपी में बगावत.. ओबीसी मोर्चा के प्रमुख कर्णदेव कंबोज कांग्रेस में...

    हरियाणा बीजेपी में बगावत.. ओबीसी मोर्चा के प्रमुख कर्णदेव कंबोज कांग्रेस में शामिल

    हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस को बगावत का सामना करना पड़ रहा है। प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद इस्तीफों का दौर शुरू हुआ तो अब नेता दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे हैं। टिकट न मिलने से नाराज बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रमुख कर्णदेव कंबोज कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। यह बीजेपी के मिलए बड़ा झटका है। कंबोज को मनाने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी पहुंचे थे, लेकिन कंबोज ने उनसे हाथ भी नहीं मिलाया था।

    दो सीटों पर बढ़ाएंगे बीजेपी का टेंशन

    कर्णदेव कंबोज दो सीटों इंद्री और रादौर से चुनाव लडऩे की तैयारी कर रहे थे। बीजेपी ने जब कहीं से भी टिकट नहीं दिया तो कर्णदेव कंबोज ने खुली बगावत कर दी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ नायब सैनी के प्रति नाराजगी जताई है। वे 2014 में बीजेपी की टिकट पर इंद्री विधानसभा से चुनाव जीते थे। वे राज्य में वनमंत्री के साथ फूड और सार्वजनिक आपूर्ति विभाग संभाल चुके हैं। हुड्डा ने ट्वीट किया कि कांग्रेस आ रही है और बीजेपी जा रही है। कंबोज ने अपने काफी समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments