Sunday, July 7, 2024
HomeHindi Newsवानखेड़े के मैदान पर मुंबई के खिलाफ कुछ इस तरह का है...

वानखेड़े के मैदान पर मुंबई के खिलाफ कुछ इस तरह का है RCB का रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच आज वानखेड़े के मैदान पर आईपीएल 2024 का मुकाबला खेला जाना है। अगर वानखेड़े के मैदान पर दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात की जाए तो मुंबई इंडियंस का गढ़ इस मैदान को कहा जाता है। क्योंकि मुंबई इंडियंस की टीम का यह होम ग्राउंड है और यहां पर मुंबई इंडियंस की टीम बेहद खतरनाक अंदाज में खेलती है।

2013 से सिर्फ एक बार वानखेड़े के मैदान पर जीत सकी है RCB की टीम

साल 2013 से अगर आंकड़े देखे जाए तो रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम ने सिर्फ एक बार वानखेड़े के मैदान पर जीत दर्ज की है। लगातार टीम को यहां पर हार का सामना करना पड़ा है। साल 2023 में भी इस मैदान पर मुंबई इंडियंस की टीम ने बड़ी आसानी से बेंगलुरु की टीम को हराया था। ऐसे में रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस की टीम के फेवर में जा रहा है।

लेकिन फिलहाल दोनों टीमों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं है ऐसे में एक बराबर का मुकाबला इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच होता हुआ दिखाई दे सकता है हालांकि कुछ खिलाड़ी दोनों टीमों के बेहद शानदार फार्म में चल रहे हैं ऐसे में आज कौन सा खिलाड़ी रन बनाएगा और कौन सा खिलाड़ी विकेट लगा यह देखना बेहद दिलचस्प होगा

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments