More
    HomeHindi Newsराज्यसभा चुनाव : भाजपा का दावा-जीतेंगे सभी प्रत्याशी.. अखिलेश बोले-गड्ढे में गिरोगे

    राज्यसभा चुनाव : भाजपा का दावा-जीतेंगे सभी प्रत्याशी.. अखिलेश बोले-गड्ढे में गिरोगे

    उप्र की राजधानी लखनऊ में राज्यसभा चुनाव को लेकर गहमागहमी का माहौल है। भाजपा का दावा हे कि उसके 8 उम्मीदवार जीतेंगे, वहीं सपा का कहना है कि उसके 3 प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित है। इस बीच 8 सपा विधायक अखिलेश के रात्रिभोज में नहीं पहुंचे हैं। इसे लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा को सभी विधायकों का समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त है। हमारे आठों प्रत्याशी जीतेंगे।
    कुछ भी कर सकती है भाजपा
    समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने राज्यसभा चुनाव पर कहा कि हमें उम्मीद है कि समाजवादी पार्टी के तीनों प्रत्याशी जीतेंगे। जो दूसरों के लिए काटा बोते हैं या गड्ढे खोदते हैं वे खुद ही उसमें गिरते हैं। भाजपा चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकती है। जिन्हें कुछ लाभ मिलना होगा वे चले जाएंगे। समाजवादी पार्टी नेता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि चुनाव निष्पक्ष होना चाहिए। सत्ता का दुरुपयोग जो लोग करेंगे वे लोकतंत्र के हितैषी नहीं हैं। अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े नेता हैं, जो भी धोखा देगा वह अपनों को धोखा देगा। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की अटकलों पर समाजवादी पार्टी महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि वे लोग समाजवादी पार्टी के चुनाव चिह्न पर जीते थे। अगर ऐसा होता है तो आगे हमें भी देखना पड़ेगा।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments