Sunday, July 7, 2024
HomeHindi NewsEntertainmentथलाइवर 171 में रजनीकांत दिखेगे यंग.. फिल्म में अपनाई जा रही यह...

थलाइवर 171 में रजनीकांत दिखेगे यंग.. फिल्म में अपनाई जा रही यह तकनीक

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत अब थलाइवर 171 को लेकर चर्चा में हैं। लोकेश कनगराज की यह फिल्म रजनीकांत के करियर में एक बड़ा लैंडमार्क साबित होगी। मेकर्स का कहना है कि थलाइवर 171 एक एक्शन थ्रिलर होगी, जिसमें 73 वर्षीय रजनीकांत दमदार एक्शन करते दिखेंगे। थलाइवर 171 में डी-एजिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। इस तकनीक से रजनीकांत एकदम यंग दिखेंगे। यह 3डी तकनीक है, जिसमें एडवांस्ड विजुअल इफेक्ट्स के जरिए किसी व्यक्ति को जवान दिखाया जाता है। इस तकनीक की मदद से थलाइवर 171 में रजनीकांत को ऑनस्क्रीन नया लुक दिया जाएगा।
इन फिल्मों में यंग दिखे रजनी
रजनीकांत अपनी कई फिल्मों में यंग लुक वाला रोल कर चुके हैं। कबाली, रोबोट, दरबार और काला फिल्म में उनका नया लुक दिख चुका है। हालांकि इन फिल्मों में रजनीकांत ने प्रोस्थेटिक्स और मेकअप का इस्तेमाल किया था। अब थलाइवर 171 में एडवांस्ड तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। अभी फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और शूटिंग अप्रैल 2024 से शुरू हो सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments