More
    HomeHindi NewsChhattisgarh Newsराज कपूर, रफी और गारू ने दीं नई ऊंचाईयां.. पीएम ने बस्तर...

    राज कपूर, रफी और गारू ने दीं नई ऊंचाईयां.. पीएम ने बस्तर ओलिंपिक, केटीबी पर की बात

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 117वें एपिसोड में कहा कि राज कपूर ने फिल्मों के माध्यम से दुनिया को भारत की सॉफ्ट पावर से परिचित कराया था। वहीं रफी साहब की आवाज में वो जादू था जो हर दिल को छू जाता था। भक्ति गीत हों या रोमांटिक गाने, दुख भरे गाने, उन्होंने अपनी आवाज से हर भावना को जीवंत कर दिया। अक्किनेनी नागेश्वर राव गारू ने तेलुगु सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। पीएम ने कहा कि उनकी फिल्मों ने भारतीय परंपराओं और मूल्यों को बहुत अच्छे से प्रस्तुत किया। तपन सिन्हा जी की फिल्मों ने समाज को एक नई दृष्टि दी।

    बस्तर में एक नई क्रांति जन्म ले रही

    पीएम मोदी ने कहा कि बस्तर में एक अनूठा ओलिंपिंक शुरू हुआ है! जी हाँ, पहली बार हुए बस्तर ओलिंपिक से बस्तर में एक नई क्रांति जन्म ले रही है। ये बहुत ही खुशी की बात है कि बस्तर ओलिंपिक का सपना साकार हुआ है। ये जानकार अच्छा लगेगा कि यह उस क्षेत्र में हो रहा है, जो कभी माओवादी हिंसा का गवाह रहा है। बस्तर ओलिंपिक का शुभंकर है वन भैंसा और पहाड़ी मैना। इसमें बस्तर की समृद्ध संस्कृति की झलक दिखती है।”

    केटीबी का दूसरा सीजन भी आ गया

    पीएम ने कहा कि आप बच्चों की पसंदीदा एनिमेशन सीरीज़ केटीबी-भारत हैं। अब इसका दूसरा सीजऩ भी आ गया है। केटीबी का मतलब है कृष, ट्रिश और बाल्टी बॉय। ये तीन एनिमेशन कैरेक्टर हमें उन वीरों और बहादुरों के बारे में बताते हैं, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े पुरुष और महिलाएं जिनके बारे में ज़्यादा चर्चा नहीं होती। इसे दूरदर्शन और दूसरे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है। कृष, ट्रिश और बाल्टी बॉय की भारत हैं हम रेडियो सीरीज़ को 12 भाषाओं में आकाशवाणी नेटवर्क पर ज़रूर सुनें। हर रविवार सुबह 10.30 बजे यह प्रसारित हो रहा है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments