More
    HomeHindi Newsअयोध्या और मंदिर आंदोलन पर राहुल का बयान.. भाजपा ने कहा-अहंकार न...

    अयोध्या और मंदिर आंदोलन पर राहुल का बयान.. भाजपा ने कहा-अहंकार न पालें

    कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात में भाजपा को उसी तरह हराएंगे, जैसे अयोध्या में हराया था। राहुल ने राम मंदिर आंदोलन पर भी टिप्पणी की। इस पर भाजपा ने उन्हें अहंकार न पालने की सलाह दी।
    भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि धार्मिक मुद्दों पर संवेदनशीलता, सम्मान और गरिमा के साथ बात करें। अहंकार छोड़ दें और धार्मिक मुद्दों पर सादगी, ईमानदारी और विनम्रता से बात करें। उन्होंने कहा कि एक विपक्ष के नेता के तौर पर वे संसद में कोई भी मुद्दा उठाने के लिए स्वतंत्र हैं। लेकिन ध्यान रखिए आप केवल विपक्ष में नहीं हैं। कांग्रेस कई राज्यों में सरकार में है, वहां काम करके दिखाएं। जब हम विपक्ष में थे, तो हमने काम करके गुजरात मॉडल दिखाया था।

    राहुल गांधी बालक बुद्धि हैं : शिवराज

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी बालक बुद्धि हैं। अभी तक परिपक्व नहीं हुए और ना अभी तक ठीक से नेता प्रतिपक्ष बने हैं। राम भारत की पहचान है। बिना भगवान श्रीराम के भारत नहीं जाना जा सकता और आप कह रहे हैं कि राम मंदिर के आंदोलन को हरा दिया। इसी आंदोलन ने कई बार कांग्रेस को सत्ता से बाहर किया। राहुल गांधी केवल झूठ बोलते हैं। वे झूठ बोलने और भ्रम फैलाने के अलावा कुछ नहीं जानते।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments