More
    HomeHindi NewsDelhi Newsजाति के नाम पर हिंसा फैलाने चाहते हैं राहुल.. भाजपा ने उठाए...

    जाति के नाम पर हिंसा फैलाने चाहते हैं राहुल.. भाजपा ने उठाए सवाल, विपक्ष ने दिया जवाब

    जातिगत जनगणना पर एक बार फिर देश में बहस छिड़ गई है। कांग्रेस और विपक्ष इस मुद्दे को जोरशोर से उठा रहा है, तो भाजपा इसे देश को बांटने की साजिश करार दे रही है। अनुराग ठाकुर के बयान पर कांग्रेस हमलावर है, तो बीजेपी भी इसे हिंसा फैलाने की साजिश करार दे रही है।

    देश को बांटने की साजिश की है : रिजिजू

    केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो हरकत की है मैं उसकी निंदा करता हूं। कांग्रेस दिन-रात जाति-जाति करती रहती है। कांग्रेस ने जाति पूछ-पूछकर देश को बांटने की साजिश की है और जब सदन में जाति की बात हुई तो राहुल गांधी हंगामा कर रहे हैं। इन लोगों ने देश को कमजोर करने के लिए साजिश रची है। देश में हिंसा फैलाना चाहते हैं। राहुल गांधी को किसने हक दिया कि वह सबसे जाति के बारे में पूछें और उनसे कोई उनकी जाति के बारे में नहीं पूछ सकता। ये गंभीर मामला है। हम देश को टूटने नहीं देंगे, हम देश को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे।

    ओबीसी आरक्षण की विरोधी है कांग्रेस : प्रह्लाद जोशी

    बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर की टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि उन्होंने जाति नहीं पूछी। जो लोग जाति नहीं जानते हैं, वे जाति जनगणना की बात कर रहे हैं। उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, तो इसे अपने ऊपर क्यों ले रहे हैं? अनुराग ठाकुर ने सदन में इसे स्पष्ट किया है। इनको मुद्दे से भटकाने के लिए कोई बहाना चाहिए। पंडित नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी तक, राजीव गांधी तक सभी ने ओबीसी के लिए आरक्षण का विरोध किया है।

    मंडल कमीशन की किताब आज ही खरीद लो : अखिलेश

    समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि ये जाति का सवाल नया नहीं है, जाति का सवाल बहुत पुराना है। जाति का सवाल जिसे जानना है, उसे अंबेडकर की किताब एनिहिलेशन ऑफ़ कास्ट जरूर पढऩा चाहिए। बीजेपी के पास क्या जाति तोड़ो आंदोलन का कोई विकल्प है। जिसको जाति को लेकर दिक्कत और परेशानी है, उसे मंडल कमीशन की किताब आज ही खरीद लेनी चाहिए और प्रस्तावना पढऩी चाहिए। अगर जाति जनगणना की मांग हो रही है तो इसमें कोई गलत नहीं है। हमारे बहुत सारे फैसले और नीतियां तभी अच्छे होंगे, जब जाति जनगणना होगी।

    जाति जनगणना महत्वपूर्ण : जेएमएम

    जातिगत जनगणना पर झामुमो सांसद महुआ माजी ने कहा कि जातिगत जनगणना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि हम अभी तक नहीं जानते कि कौन-सी नीति लाई जाए, कहां किसकी जरूरत है। हमें पता नहीं होता कि कहां कौन-सी जाति ज्यादा या कम है। बिना इसके आप नीति कैसे बना सकते हैं? हर समुदाय की अपनी मांगें होती हैं। इसके लिए जाति जनगणना महत्वपूर्ण है। भारत विविधता पूर्ण देश है और यही कारण है कि जाति जनगणना महत्वपूर्ण है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments