More
    HomeHindi Newsराहुल गांधी ने शुरू की भारत जोड़ो न्याय यात्रा.. हिमंत ने कहा-जहां...

    राहुल गांधी ने शुरू की भारत जोड़ो न्याय यात्रा.. हिमंत ने कहा-जहां पड़ेंगे चरण, वहां..?

    दो दिन के अवकाश के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिर से शुरुआत कर दी है। राहुल गांधी ने 14 जनवरी को मणिपुर के थौबल से यात्रा शुरू की थी। असम में उनकी मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ जुबानी जंग हुई थी। पश्चिम बंगाल में भी सीएम ममता बनर्जी ने यात्रा में शामिल होने से इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी अकेले लड़ेगी। बिहार में जेडीयू गठबंधन से अलग हो चुकी है। दो राज्यों में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को तगड़ा झटका लगा है।
    जहां से गुजरेंगे राहुल गांधी, वहां कांग्रेस खत्म हिमंत
    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि जब इंडिया गठबंधन बना, तब हमने कहा था कि वैचारिक विरोधाभास के कारण यह गठबंधन लंबे समय तक नहीं चल पाएगा। वे केवल हमारे प्रधानमंत्री मोदी को निशाना बना रहे हैं। आप केवल किसी व्यक्ति का विरोध करने के लिए एक गठबंधन नहीं बना सकते। आज प्रधानमंत्री विश्व के नेता हैं और उन्होंने पूरे वैश्विक समुदाय को प्रेरित किया है। वहीं जहां से राहुल गांधी गुजरेंगे, वहां कांग्रेस खत्म हो जाएगी क्योंकि वे प्रेरणा देने वाले व्यक्ति नहीं हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments