More
    HomeHindi Newsआरएसएस के गढ़ में पहुंचे राहुल गांधी.. लोकतंत्र और संविधान की दी...

    आरएसएस के गढ़ में पहुंचे राहुल गांधी.. लोकतंत्र और संविधान की दी दुहाई

    महाराष्ट्र के नागपुर में संविधान सम्मान सम्मेलन को संबोधित करते हुए लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि जब आरएसएस और भाजपा के लोग संविधान पर आक्रमण करते हैं, तो वे सिर्फ इस किताब पर आक्रमण नहीं कर रहे, वे हिंदुस्तान की आवाज पर आक्रमण कर रहे हैं। हमारे संस्थान संविधान से बने हैं। अगर संविधान नहीं होता तो कोई चुनाव आयोग नहीं होता। आरएसएस संविधान पर सीधे आक्रमण नहीं कर सकती। अगर वे इसके खिलाफ सामने से लड़ेंगे, तो वे 5 मिनट में हार जाएंगे। विकास, प्रगति और अर्थव्यवस्था वे इन शब्दों के पीछे छिपकर आक्रमण करने आते हैं।

    नागपुर में है आरएसएस का मुख्यालय

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्यालय नागपुर में है। आरएसएस और उसके आनुषांगिक संगठनों की गतिविधियां यहीं से संचालित होती हैं। आरएसएस के बड़े पदाधिकारी भी यहीं बैठते हैं। भाजपा के कई बड़े नेता, मुख्यमंत्री, मंत्री आरएसएस मुख्यालय आते हैं और दिशानिर्देश प्राप्त करते हैं। ऐसे में राहुल गांधी ने अपने चुनाव अभियान का आगाज महाराष्ट्र के नागपुर से ही किया है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments