More
    HomeHindi NewsBihar Newsराहुल गांधी ने विदेश दौरा बीच में छोड़ा.. पीएम मोदी बिहार में...

    राहुल गांधी ने विदेश दौरा बीच में छोड़ा.. पीएम मोदी बिहार में सभा से देंगे सख्त संदेश

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपना अमेरिका का दौरा बीच में छोडक़र स्वदेश लौट आए हैं। दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक की शुरुआत में कांग्रेस नेताओं ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिनट का मौन रखा। इस दौरान राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेता मौजूद रहे। पहलगाम में हुए दुखद आतंकी हमले के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर हैं। इस दौरे पर उनके कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेने की उम्मीद है। पीएम मोदी बिहार की धरती से पाकिस्तान को सख्त संदेश भी दे सकते हैं।

    न स्वागत, न फूलमाला

    पीएम मोदी का इस दौरान स्वागत नहीं किया जाएगा। न फूल-माला दिए जाएंगे और न ही ढोल-बाजा बजेगा। प्रधानमंत्री मोदी रैली को संबोधित करेंगे और वापस लौट जाएंगे। हां, इस रैली के जरिए वे आतंक, पाकिस्तान और सिंधु जल संधि पर सख्त संदेश दे सकते हैं।

    इसलिए खास माना जा रहा बिहार दौरा

    प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा पूर्व निर्धारित है। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब देश एक गंभीर सुरक्षा चुनौती का सामना कर रहा है। ऐसी स्थिति में पीएम का बिहार दौरा राजनितिक और सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण हो जाता है। यह दौरा बिहार में राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है, खासकर आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर। प्रधानमंत्री के दौरे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

    रैली में जा रहे हैं, क्या यह उचित है?

    राजद नेता मनोज कुमार झा ने पहलगाम आतंकी हमले पर कहा कि क्या यह लोग इस देश को श्रद्धांजलि का देश बना रहे हैं? पुलवामा हमले के दौरान भी श्रद्धांजलि दी गई और कहा गया कि बहुत जल्द ही इसकी विस्तृत जांच होगी। हम आज तक नहीं समझ पाए। मैं बार-बार कह रहा हूं कि यह भारत की रूह पर, पहचान पर हमला है। आज सर्वदलीय बैठक है लेकिन एक जो गंभीरता होनी चाहिए वह नहीं है। कल हमारे नेता ने इस हादसे के बाद अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी लेकिन प्रधानमंत्री आज रैली में जा रहे हैं, क्या यह उचित है?

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments