Friday, July 5, 2024
HomeHindi NewsDelhi Newsराहुल गांधी का पहले ही दिन मोदी-शाह पर वार.. विपक्ष के नेता...

राहुल गांधी का पहले ही दिन मोदी-शाह पर वार.. विपक्ष के नेता भी दिखे हमलावर

लोकसभा के संसद सत्र के पहले दिन जहां भाजपा सांसद शपथ ले हैं, तो विपक्ष भी भाजपा पर हमलावर मुद्रा में है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोदी-शाह को जमकर घेरा तो अन्य विपक्ष के नेताओं ने भी संविधान के बहाने सरकार पर शब्दों के बाण चलाए। जानें किस नेता ने क्या कहा।

हिंदुस्तान के संविधान को कोई शक्ति नहीं छू सकती

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह जो आक्रमण संविधान पर कर रहे हैं, वो हमारे लिए स्वीकार्य नहीं है और वो हम नहीं होने देंगे। इसलिए हमने शपथ लेते समय संविधान पकड़ा था। हिंदुस्तान के संविधान को कोई शक्ति नहीं छू सकती। गठबंधन के नेताओं ने संसद परिसर में संविधान की प्रति लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि संविधान को बचाने के लिए हमने जो कोशिश की थी, उसमें जनता हमारे साथ है लेकिन मोदी ने संविधान को तोडऩे की कोशिश की। इसलिए आज हम यहां एकत्रित होकर विरोध कर रहे हैं। यहां पर गांधी जी की प्रतिमा थी और हम यहीं पर विरोध कर रहे हैं। हर लोकतांत्रिक नियमों को तोड़ा जा रहा है इसलिए हम बता रहे हैं कि मोदीजी आज संविधान के तहत चलिए।

टीएमसी ने भी मिलाए सुर में सुर

टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि हमारी मांग है संविधान की रक्षा करना। यूसीसी लाया जाएगा। भारत-बांग्लादेश के बीच समझौता में पश्चिम बंगाल सरकार को नहीं बुलाया जाता, एकतरफा सब किया जाता है। संविधान की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि हम इसलिए विरोध कर रहे हैं क्योंकि संविधान के प्रावधानों का उल्लंघन किया गया है। नरेंद्र मोदी सरकार ने संविधान का उल्लंघन किया है। जिस तरह से प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति की गई है, वह संविधान के प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments