Friday, July 5, 2024
HomeHindi NewsBihar Newsराबड़ी ने कहा-आडवाणी हैं पाकिस्तानी.. भूपेश ने पूछा-अटल-मोदी क्यों गए थे पाक

राबड़ी ने कहा-आडवाणी हैं पाकिस्तानी.. भूपेश ने पूछा-अटल-मोदी क्यों गए थे पाक

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में पाकिस्तान का मुद्दा जोरशोर से गूंज रहा है। मोदी और भाजपा ने जहां विपक्ष पर पाकिस्तान प्रेम का आरोप लगाया है तो विपक्ष भी अब आडवाणी और मोदी के पाकिस्तान जाने पर सवाल खड़ा कर रहा है। राबड़ी देवी ने आडवाणी को पाकिस्तानी बताया तो भूपेश बघेल ने भी मोदी के पाकिस्तान दौरे पर सवाल खड़े किए।

भारत आकर बस गए हैं आडवाणी : राबड़ी

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब जाने वाले हैं। वे पाकिस्तान-पाकिस्तान करते रहें लेकिन आडवाणी जी पाकिस्तानी हैं और भारत आकर बस गए हैं। देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

मोदी बिरयानी खाकर आए : भूपेश

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल गांधी उस महान नेत्री के पोते हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के 2 टुकड़े किए। मोदी जी वो व्यक्ति हैं जो बिना बुलाए पाकिस्तान जाते हैं और बिरयानी खाकर आते हैं। अटल जी बस में लाहौर गए थे। मोदी ने वहां के राष्ट्र अध्यक्ष को अपने शपथ ग्रहण में बुलाया था। इनके संबंध हैं पाकिस्तान से, कांग्रेस के नहीं हो सकते। मोदी जी 10 जन्म ले लें तब भी नेहरू नहीं बन सकते।

क्यों जाग रहा पाकिस्तान प्रेम : अनुराग

कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनुराग ठाकुर ने कहा कि बार-बार पाकिस्तान प्रेम जागना दिखाता है कि कांग्रेस के नेता हैं हिन्दुस्तान में, परंतु गुणगान पाकिस्तान का करते हैं। इनकी नजर पाक समर्थक कुछ लोगों के वोट पर है। कांग्रेस की रणनीति हमेशा से रही है कि इन्होंने हिन्दुस्तान का हिस्सा पीओके बनवा दिया। कांग्रेस ने बार-बार देश की सेना को कमजोर करने का काम किया। रक्षा सौदों में दलाली खाने के लिए कांग्रेस जानी जाती है।

हार का ठीकरा खरगे पर फूटेगा

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 4 जून को मोदी की, भाजपा की, एनडीए की विजय निश्चित है। 4 जून की दोपहर को आप देख लेना कि राहुल बाबा के लोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और कहेंगे कि ईवीएम के कारण हम हारे हैं। हार का ठीकरा भी खरगे साहब पर फूटेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments