More
    HomeHindi NewsDefenceकतर ने आठ पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों को किया रिहा.. पीएम का...

    कतर ने आठ पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों को किया रिहा.. पीएम का जताया आभार

    कतर ने आठ पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों को रिहा किया जो उसकी हिरासत में थे, उनमें से सात भारत लौट आए हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार कतर में हिरासत में लिए गए डहरा ग्लोबल कंपनी के लिए काम करने वाले आठ भारतीय नागरिकों की रिहाई का स्वागत करती है। इनमें से सात भारत लौट आए हैं। हम इन नागरिकों की रिहाई और घर वापसी को सक्षम करने के लिए कतर राज्य के अमीर के फैसले की सराहना करते हैं। इन भारतीय नागरिकों को कतर ने मृत्युदंड की सजा सुनाई थी, लेकिन मोदी सरकार के दखल के बाद इन्हें रिहा किया गया है।

    पीएम के हस्तक्षेप के बिना संभव नहीं था
    कतर से लौटे पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों में से एक ने दिल्ली में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के हस्तक्षेप के बिना हमारे लिए यहां खड़ा रहना संभव नहीं था, यह भारत सरकार के निरंतर प्रयासों के कारण हुआ। पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों ने कहा कि हमने भारत वापस आने के लिए लगभग 18 महीने तक इंतजार किया। हम प्रधानमंत्री के बेहद आभारी हैं। यह उनके व्यक्तिगत हस्तक्षेप के बिना संभव नहीं होता। हम भारत सरकार द्वारा किए गए हर प्रयास के लिए तहेदिल से आभारी हैं क्योंकि उन प्रयासों के बिना यह दिन संभव नहीं होता।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments