More
    HomeHindi NewsEntertainment'पुष्पा 3: द रैम्पेज' में हो रही देरी.. जानें कब रिलीज होगी...

    ‘पुष्पा 3: द रैम्पेज’ में हो रही देरी.. जानें कब रिलीज होगी फिल्म

    अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल स्टारर पुष्पा 2 : द रूल ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब इसके तीसरे पार्ट पुष्पा 3 : द रैम्पेज का इंतजार हो रहा है। पुष्पा 2 के क्लाईमेक्स में मेकर्स ने सस्पेंस छोड़ दिया था। जिस पारिवारिक शादी समारोह में पुष्पा शामिल होता है, उसमें एक बम धमाका होता है। इसके बाद क्या होगा यह जानने के लिए पुष्पा 3 : द रैम्पेज का इंतजार बेसब्री से हो रहा है। पता यह चला है कि अल्लू अर्जुन और सुकुमार अपने अन्य प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं, इसलिए पुष्पा 3 : द रैम्पेज में देरी हो सकती है। बहरहाल अभी रिलीज के लिए दर्शकों को ढाई से तीन वर्ष तक का इंतजार करना पड़ेगा।

    ‘पुष्पा 2 द रूल’ ने 1742 करोड़ रुपए कमाए

    अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 : द रूल ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छे-अच्छों की छुट्टी कर दी है। फिल्म ने भारत में 1234.1 करोड़ का कलेक्शन किया था और दुनियाभर में 1742.1 करोड़ रुपए कमाए थे। अब फैंस तीसरे पार्ट यानि पुष्पा 3 : द रैम्पेज का इंतजार कर रहे हैं। इसकी रिलीज डेट सामने आ गई है। प्रोड्यूसर रविशंकर ने बताया कि पुष्पा 3 : द रैम्पेज तीन साल बाद यानी 2028 में आएगी क्योंकि अल्लू अर्जुन को पहले डायरेक्टर एटली के साथ अपने प्रोजेक्ट्स पूरे करने हैं। वे इसके बाद त्रिविक्रम के साथ फिल्म में काम करेंगे। इन दोनों ही प्रोजेक्ट्स को पूरा होने में करीब-करीब दो साल लगेंगे। अब देखना होगा कि ‘पुष्पा 3 : द रैम्पेज फिल्म’ 2028 में कब आएगी।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments