अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है। यह 2024 की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो रही है। फिल्म ने 2 दिन में ही दुनियाभर में 400 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। भारत में इसने पहले दिन सभी भाषाओं को मिलकर 175 करोड़ रुपए कमाए थे तो वल्र्डवाइड कमाई 294 करोड़ रुपए थी। अब दूसरे दिन की कमाई सामने आने के बाद फिल्मी समीक्षकों के होश उड़ गए हैं। दो दिन में ही इस फिल्म ने बंपर कमाई कर कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। पुष्पा 2 ने दुनियाभर में 400 करोड़ की कमाई की है और इस लिहाज से यह पहली इंडियन फिल्म बन गई है। बड़े शहरों में इसके शो हाउसफल चल रहे हैं।
अब पुष्पा 3 का इंतजार
यह फिल्म 2020 में आई पुष्पा : द राइज का सीक्वल है। मेकर्स ने इसका तीसरा पार्ट बनाने का ऐलान कर दिया है। यही वजह है कि दूसरे पार्ट का क्लाईमेक्स सस्पेंस भरा है। पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन ने शानदार फायर परफारमेंस दी है। फहद फाजिल, रश्मिका मंदाना और जगपति बाबू जैसे सितारों ने भी अपनी भूमिका के साथ न्याय किया है।
कोहराम मचाते नजर आ सकते हैं अल्लू अर्जुन
अब तीसरे पार्ट में उम्मीद है कि श्रीवली यानि रश्मिका का किरदार न हो। पुष्पा के बेटे का रोल तीसरे पार्ट में हो सकता है। अल्लू अर्जुन तीसरे पार्ट में भी कोहराम मचाते नजर आ सकते हैं। तीसरा पार्ट कब रिलीज होगा, इसकी घोषणा मेकर्स ने अभी नहीं की है।