More
    HomeHindi NewsHaryanaपंजाब-हरियाणा को हीटवेव से मिलेगी राहत.. जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

    पंजाब-हरियाणा को हीटवेव से मिलेगी राहत.. जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान, पंजाब, दिल्ली और हरियाणा में गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को हलाकान किए हुए हैं। नौतपा का आज पांचवां दिन है और गर्मी के रौद्र रूप के आगे हर कोई सिहरा हुआ है। राजस्थान के चुरू में अधिकतम तापमान 50.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज़ किया गया। गंगानगर, फलोदी और पिलानी में भी तापमान 49 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ है। हालांकि आगे आने वाले दिनों में गर्मी से कुछ राहत मिलने की आस है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और मानसून की गतिविधियों के कारण कुछ दिन बाद राहत मिल सकती है।

    कल के बाद कल तापमान में गिरावट आएगी

    दिल्ली आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने बताया कि अभी अच्छी खबर ये है कि अरब सागर से हवाएं आ रही हैं। इसके कारण तापमान में गिरावट आएगी। आज के लिए पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य-प्रदेश के लिए रेड अलर्ट है। इसके बाद तापमान में गिरावट आएगी। कल के लिए ऑरेंज अलर्ट है और उसके बाद येलो अलर्ट जारी करेंगे। नरेश कुमार ने कहा कि हम उम्मीद कर रहे हैं कि कल के बाद हीटवेव की गंभीरता कम हो जाएगी। एक पश्चिमी विक्षोभ भी आ रहा है जिसके कारण पंजाब, हरियाणा के इलाके में हल्की बारिश भी हो सकती है। हमारा अनुमान है कि आज जो कुछ हिस्सों में तापमान 49 था, वह 2-4 डिग्री कम होकर 45 तक पहुंच सकता है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments