More
    HomeHindi Newsट्रंप के खिलाफ भडक़ा जन आक्रोश.. ये हैं कारण, सड़कों पर उतरे...

    ट्रंप के खिलाफ भडक़ा जन आक्रोश.. ये हैं कारण, सड़कों पर उतरे हजारों लोग

    जनवरी में अमेरिकी के राष्ट्रपति का पद संभालने वाले डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महज 3 माह में ही जन आक्रोश भडक़ उठा है। देशभर में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। हजारों प्रदर्शनकारियों ने सडक़ों पर उतरकर डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के खिलाफ अपने गुस्से का इजहार किया। ट्रंप के साथ उनके करीबी सहयोगी उद्योगपति एलन मस्क को लेकर भी प्रदर्शनकारियों में आक्रोश है। प्रोटेस्ट को हैंड्स ऑफ नाम देकर ट्रंप को यह संदेश दिया गया कि वह लोगों के निजी मामलों में दखल देना बंद दें।

    50 राज्यों में 1,200 से ज्यादा स्थानों पर विरोध

    यह अमेरिका में हालिया वर्षों में हुए सबसे बड़े प्रोटेस्ट में से एक माना जा रहा है। इसमें 50 राज्यों में 1,200 से ज्यादा स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हुआ है। नागरिक अधिकार संगठनों, लेबर यूनियन, एलजीबीटी समर्थकों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के 150 से ज्यादा संगठनों ने देशभर में रैलियां आयोजित की। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सडक़ों पर ट्रंप और मस्क के खिलाफ पोस्टर लहराते दिखे। प्रदर्शनकारी डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के संघीय स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी, निर्वासन और एलजीबीटी से जुड़ी नीतियों के खिलाफ सडक़ों पर उतरे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना कि ट्रंप अमेरिका को एक नफरती देश में बदल रहे हैं।

    छापों की वजह से प्रोटेस्ट

    अमेरिका के बॉस्टन में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे अमेरिकी यूनिवर्सिटी के छात्रों पर आप्रवासन से जुड़े छापों की वजह से प्रोटेस्ट कर रहे हैं, यहां यूनिवर्सिटी के कई विदेशी छात्रों को गिरफ्तार कर डिपोर्ट किया गया है। कई प्रदर्शनकारियों ने स्वास्थ्य सेवाओं में कटौती पर अपा गुस्सा दिखाया है। एलजीबीटीक्यू समुदाय पर ट्रंप प्रशासन की सख्ती ने भी लोगों को आक्रोशित कर दिया है। उनका कहना है कि एलन मस्क को देश के संसाधनों पर गलत तरह से इस्तेमाल करने का हक दिया जा है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments