Friday, July 5, 2024
HomeHindi NewsHimachal Newsप्रियंका बोलीं-राजनीति नहीं करें तो क्या करें.. राहुल का तंज, ये कैसे...

प्रियंका बोलीं-राजनीति नहीं करें तो क्या करें.. राहुल का तंज, ये कैसे परमात्मा हैं?

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के कुछ दिन ही शेष बचे हैं। सभी दलों ने खुद को चुनाव प्रचार में झोंक दिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हिमाचल प्रदेश के बड़सर में रोड शो किया। राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में रैली कर मोदी के बायोलाजिकल वाले बयान पर तंज कसा तो पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल से विपक्ष और ममता बनर्जी को ललकारा।

मोदी बताएं उनकी धारणा क्या है : प्रियंका

पीएम नरेंद्र मोदी के बयान पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि राजनीतिक दल, राजनीतिक गठबंधन, राजनीतिक चुनाव है तो राजनीति नहीं करेंगे तो और क्या करेंगे। कांग्रेस अल्पसंख्यक वर्ग की बहुत बड़ी दुश्मन है के मोदी के बयान पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि वह (पीएम मोदी) पहले मन बना लें कि उनकी धारणा क्या है?

परमात्मा ने अंबानी-अडानी की मदद के लिए भेजा

उत्तर प्रदेश के देवरिया में सभा करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि बाकी सभी लोग बायोलॉजिकल हैं लेकिन नरेंद्र मोदी बायोलॉजिकल नहीं हैं। उन्हें परमात्मा ने अंबानी और अडानी की मदद के लिए भेजा है लेकिन परमात्मा ने उन्हें किसानों और मजदूरों की मदद के लिए नहीं भेजा है। ये कैसे परमात्मा हैं? ये नरेंद्र मोदी जी वाले परमात्मा हैं।

जमात पश्चिम बंगाल आकर देखे

उत्तर 24-परगना के बारासात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश में संविधान, संविधान, संविधान, तानाशाही, तानाशाही-तानाशाही चिल्लाने वालों की जमात यहां बंगाल में आकर देखो कि यहां पर क्या हो रहा है। आपकी बोलती बंद हो जाएगी।

अब होगी संविधान की बात : अखिलेश

उत्तर प्रदेश के देवरिया में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ हमारे लिए नहीं बल्कि हमारी आने वाली पीढिय़ों के भविष्य के लिए भी है। रोटी, कपड़ा और मकान लेकिन सबसे पहले हमें बचाना है संविधान। जो सुनाते रहे मन की बात, अब होगी संविधान की बात।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments