More
    HomeHindi Newsवायनाड में प्रियंका गांधी की आंधी.. केदारनाथ से जीती भाजपा

    वायनाड में प्रियंका गांधी की आंधी.. केदारनाथ से जीती भाजपा

    केरल में वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में प्रियंका गांधी वाड्रा रिकॉर्ड जीत की ओर बढ़ रही हैं। यहां से वे रिकॉर्ड 4 लाख वोटों से आगे हैं और उनकी जीत सुनिश्चित है। चुनावी राजनीति में पदार्पण करने वाली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी की जगह चुनाव लड़ रही हैं। इस तरह वे अपने भाई के 2 लाख वोटों से जीतने के रिकॉर्ड को भी तोडऩे वाली हैं। प्रियंका गांधी का मुकाबला भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के दिग्गज नेता सत्यन मोकेरी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नव्या हरिदास से है। राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद वायनाड सीट खाली हुई थी।

    केदारनाथ में जीतीं बीजेपी की आशा नौटियाल

    उत्तराखंड की केदारनाथ सीट से बीजेपी प्रत्याशी आशा नौटियाल ने जीत हासिल कर ली है। वह 5623 वोटों से जीत गई हैं। निर्दलीय प्रत्याशी त्रिभुवन ने कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को तीसरे नंबर पर ढकेल दिया है। केदारनाथ सीट बीजेपी का गढ़ है। यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरा जोर लगा दिया था।

    उप्र में नहीं चला अखिलेश का जादू

    उप्र की 9 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है। यहां से भाजपा 7 सीटों पर आगे है तो समाजवादी पार्टी को दो सीटों पर बढ़त है। लोकसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा ने यहां से शानदार कमबैक किया है। एक तरह से सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद पर उठ रहे सवालों का जवाब दे दिया है। इसी के साथ सपा मुखिया अखिलेश यादव का जादू भी नहीं चल पाया है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments