More
    HomeHindi NewsDelhi Newsराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा-महंगाई काबू में.. कांग्रेस बोली-महंगाई व ग्रोथ पर...

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा-महंगाई काबू में.. कांग्रेस बोली-महंगाई व ग्रोथ पर हो बात

    संसद में अपने अभिभाषण के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि बीते वर्षों में विश्व ने दो बड़े युद्ध देखे और कोरोना जैसी वैश्विक महामारी का सामना किया। ऐसे वैश्विक संकटों के बावजूद मेरी सरकार ने देश में महंगाई को काबू में रखा, सामान्य भारतीय का बोझ नहीं बढऩे दिया। उन्होंने कहा कि बीता साल भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है। भारत सबसे तेजी से विकसित होती बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। लगातार दो तिमाही से भारत की विकास दर 7.5 प्रतिशत से ज्यादा रही है। उन्होंने कहा कि भारत को अपना सबसे बड़ा समुद्री पुल अटल सेतु मिला है। भारत को अपनी पहली नमो भारत ट्रेन और पहली अमृत भारत ट्रेन मिली है। भारत की एयरलाइन कंपनी ने दुनिया की सबसे बड़ी एयरक्राफ्ट डील की है।
    बजट नहीं, यह केवल लेखानुदान
    बजट सत्र को लेकर कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि महंगाई के साथ ग्रोथ की बात होनी चाहिए। ये कोई बजट नहीं है। यह 18वीं लोकसभा के बाद नई सरकार बनने तक सरकार को काम करने देने के लिए केवल एक लेखानुदान है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments