Sunday, July 7, 2024
HomeHindi Newsराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मान लिया अफ्रीकी.. सैम पित्रोदा पर भड़के पीएम...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मान लिया अफ्रीकी.. सैम पित्रोदा पर भड़के पीएम मोदी

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के बयान कि पूर्व में लोग चीनी की तरह दिखते हैं, दक्षिण में लोग अफ्रीकियों की तरह दिखते हैं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कड़ी टिप्पणी की है। तेलंगाना के वारंगल में सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं बहुत गुस्से में हूं। शहजादे के एक अंकल ने आज ऐसी गाली दी है जिसने मुझे गुस्से में भर दिया है। रंगभेदी टिप्पणी पर मोदी ने राहुल गांधी को निशाने पर लियाय। उन्होंने कहा कि हमने आदिवासी बेटी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया। कांग्रेस ने उन्हें हराने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। शायद शहजादे का दिमाग ही ऐसा है, इसलिए विरोध करते हैं।

फिलॉस्फर अंकल ने बड़ा रहस्य खोला

पीएम मोदी ने कहा कि आज पता चला कि अमेरिका में शहजादे के जो अंकल हैं, वे फिलॉस्फर गाइड हैं। शहजादे कंफ्यूजन में थर्ड एंपायर से सलाह ले रहे हैं। आज फिलॉस्फर अंकल ने बड़ा रहस्य खोला हे। उन्होंने कहा कि जिनकी चमड़ी का रंग काला होता है, ये सब अफ्रीका के हैं। मेरे देश के अनेक लोगों को चमड़ी के रंग के आधार पर इन्होंने गाली दी है। इन्होंने मान लिया कि द्रौपदी मुर्मू अफ्रीकी हैं। इसलिए उनकी चमड़ी का रंग काला है। देश का ये अपमान देशवासी सहन नहीं करेंगे। मोदी भी सहन नहीं करेगा। जेपी नड्डा ने भी चुनावी सभा में कहा कि क्या ऐसे लोगों को आगे आना देना चाहिए। उन्होंने विरासत कर पर पित्रोदी के बयान पर जमकर तंज कसा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments